राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां विभिन्न क्षेत्रों से आकर लोगों ने अपना कार्यक्षेत्र बनाया है। राजनीति में आने से पहले इन प्रसिद्ध व्यक्तियों ने अलग अलग तरह के काम किये। उस समय उन्होनें सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह राष्ट्रीय राजनीति में बडा नाम बन कर उभरेगें। राजनीति में उॅचा मुकाम पाने के लिये किसी ने शार्टकट का इस्तेमाल किया तो किसी ने बहुत पापड बेले तब जाकर राजनीति में उनका नाम रोषन हुआ। आज हम आपको ऐसे ही कुछ राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो राजनीति में आने से पहले अलग अलग काम किया करते थे।
- मनमोहन सिंह
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लोग राजनीति में अनफिट मानते थे। वे देष के कुछ सबसे योग्य पढे लिखे व्यक्तियों में से थे। उन्होनें राजनीति में आने से पहले उन्होनें कई साल युनाईटेड नेषन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एण्ड डवलपमेंट में काम किया। इसके बाद वे कई सालों तक दिल्ली यूनिर्वसिटी में प्रोफेसर भी रहे। इसके बाद वे राजनीति में आये और 10 साल तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे।
- नरेन्द्र मोदी
नरेन्द्र मोदी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिता की रेलवे स्टेषन पर चाय की दुकान हुआ करती थी। वे अपने पिता की दुकान पर चाय देकर आने का काम करते थे। इसके बाद वे संघ यानि आरएसएस से जूडे। बहुत साल तक आरएसएस में प्रचारक के रूप में काम करने के बाद वे बीजेपी में आये और गुजरात के मुख्यमंत्री बने। और वहां से उन्हें बीजेपी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना और वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने।
- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल राजनीति में आने से पहले जमषेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में काम करते थे। अरविंद ने आईआईअी खडगपुर से मैकेनिकल इंजीनियर की डीग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होनें अपनी जॉब छोडकर आईआरएस में आ गये। जहां उन्हें आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया। इसके बाद वे अन्ना के आंदोलन से जुडे और आम आदमी पार्टी बनायी और चुनाव लडा। इस समय अरविन्द दिल्ली के मुख्यमंत्री है।
4.सोनिया गांधी
सोनिया का जन्म इटली में हुआ था। इनके पिता एक फासिस्ट सिपाही थे। इन्होनें कैम्ब्रिज स्कुल से अपनी पढाई की। वहां पर उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुयी। यह भी कहा जाता है कि राजीव गांधी से मुलाकात के समय वे एक रेस्तरां में वेट्रेस का काम कर रही थी। राजीव गांधी से उन्होनें शादी कर ली। लेकिन राजीव गांधी की मौत के बाद उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालना पडा।
- प्रणव मुखर्जी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने एम.ए की डिग्री हासिल की थी। लेकिन इसके बाद इन्होनें कोलकत्ता की एक यूनिर्वसिटी से एलएलबी किया। इसके बाद उन्होनें डिप्टी अकांउटेंट जनरल के ऑफिस में क्लर्क के रूप में काम किया। उसके बाद उन्होनें राजनीति में जाने का मन बनाया। कांग्रेस पार्टी में रहते हुये उन्होनें मनमोहन सरकार में वित्त मंत्री के रूप में भी काम किया।
- बालासाहब ठाकरे
महाराष्ट्र की राजनीति में बरसों तक सिक्का जमाये रखने वाले बालासाहब ठाकरे ने राजनीति में आने से पहले एक अखबार में कार्टूनिस्ट में काम किया था। वे फ्री लांसर के रूप में कार्टून बनाया करते थे। वे मुखर वक्ता थे। और उन्होनें हमेषा अपनी आवाज बुलंद रखी।
- लालू प्रसाद यादव
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव राजनीति में आने से पहले वेटरनी कॉलेज में क्लर्क का काम किया करते थे। इसी कॉलेज में उनके भाई चपरासी का काम किया करते थे। इसके बाद लालू ने लॉ में डिग्री हासिल की। और बाद में वे राजनीति के मैदान में कूद गये। इस समय चारा घोटाले के चलते वे जेल की हवा खा रहे है।
- मायावती
मायावती ने कालिंदी कॉलेस से बी.ए. करने के बाद बीएमएलजी कॉलेज गाजियाबाद से बी.एड की डिग्री हासिल की। 1983 में मेरठ विष्वविद्यालय से उन्होनें एलएलबी की डिग्री हासिल की। बाद में उन्हें भारतीय प्राषसनिक सेवा की परिक्षाओं के लिये तैयारी भी की। साथ ही साथ वह स्कुल में अध्यापन का काम भी करने लगी। इसके बाद कांषीराम की पार्टी से उन्होनें राजनीति में प्रवेष किया और उत्तर प्रदेष की सी.एम. बनी।