बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरूख खान पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर अपनी फिल्मों के जरिये करोडों लोगों को अपना दिवाना बना चूके है। उनके रोमंटिक अंदाज के भारत ही नहीं पुरी दुनिया में फैन है। हर कोई फैन हमेशा यह जानना चाहता है कि उनके स्टार हीरो आखिर कैसी लाईफ जीते है। कैसे घर में रहते है क्या उनकी लाईफस्टाईल है। शाहरूख जिस घर में रहते है उसका नाम मन्नत है। मुंबई में शाहरूख के घर मन्नत के आगे हमेशा उनके फैन की भीड लगी रहती है जो अपने पंसदीदा हीरो की एक झलक पाने के लिये घंटो इंतजार करते है।
6 मंजिल का है मन्नत
शाहरूख का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके के बैंडस्टैंड में समूद्र के किनारे स्थित है। आज शाहरूख का यह बंगला ट्यूरिस्ट पैलेस बन गया है। मुंबई घुमने आने वाला शख्स मुकेश अंबानी के एंटिलिया और शाहरूख के मन्नत को जरूर देखने आता है। सफेद संगमरमर से बना यह आलीशान महलनूमा बंगला 26000 स्क्वैयर फीट में फैला हुआ है। लेकिन आपको बताते चले कि इस बंगले को शाहरूख ने नहीं बल्कि एक पारसी फैमिली ने बनाया है। 6 मंजिल के इस बंगल का इंटीरियर शाहरूख की पत्नि गौरी ने खुद किया है।
परसी फैमिली से खरीदा था
शाहरूख ने साल 1995 में इस बंगले को गुजराती पारसी फैमिली से खरीदा था। इस बंगले के मालिक का नाम कीकू गांधी था। उस समय इस बंगले को विल्ला वियना के नाम से भी जाना जाता था। की कीकू गांधी के कोई वारिस न होने की वजह से उन्होनें यह बंगला अपनी बहन के बेटे नरीमन के नाम कर दिया। नरीमन शाहरूख के पडोसी थे और शाहरूख के बेटे आर्यन और नरीमन के बेटे आयरिष अच्छे दोस्त थे। एक बार शाहरूख को इस बंगले को देखने का मौका मिला। पहली नजर में उन्हें यह बंगला भा गया। उन्होनें बहुत कोशिश के बाद नरीमन को इसे बेचने के लिये मना लिया।
बंगले में आने के बाद पाया उॅचा मुकाम
1995 में यह बंगला शाहरूख ने 15 करोड में खरीद लिया आज इस बंगले की किमत 200 करोड से भी अधिक है। शुरूआत में शाहरूख अपने बंगले का नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होनें इसका नाम मन्नत रखा। इस बंगले के आने के बाद शाहरूख की जिंदगी ने बडा मुकाम पाया। वे लगातार सफलता की सिढियां चढते गये। इस बंगले में आने के बाद उनके आगे फिल्मों की लाईन लग गयी और साधारण एक्टर से बॉलीवुड के किंग खान बनने तक का सफर उन्होनें इसी बंगले में रहकर किया।
फैन फिल्म की शूटिंग हुई है मन्नत में
आज जन्नत में शाहरूख और उनकी फैमिली किसी राजा महाराजा से कम जिंदगी नहीं जीते है। उनके इस बंगले में स्वीमिंग पूल, जिम, लाईब्रेरी, प्लेरूम, टेबिल टेनिस कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग जैसी सुविधायें है। यही वजह है कि आज मनन्त को देष के सबसे मंहगे घरों में शुमार किया जाता है। शाहरूख के घर को अंदर से देखने की हसरत लोगों की उनकी फैन फिल्म से पूरी हुयी। फैन फिल्म में शाहरूख के बंगले को अंदर से दिखाया गया है। मन्नत को कुछ दुनिया के मशहूर आर्ट पिसेज से सजाया संवारा गया है।